logo

इंतजार खत्म, झारखंड में मानसून ने दी दस्तक; साहिबगंज और पाकुड़ में पहली बारिश

वोीगेप41.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने साहिबगंज और पाकुड़ के रास्ते दस्तक दी है। संताल परगना के साहिबगंज और पाकुड़ में मानसून की पहली बारिश हुई है। बारिश होने की वजह से गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वही राजधानी रांची समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है और जहां प्री मानसून की बारिश हो रही है।


मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मानसून के राज्य में प्रवेश की पुष्टि की है। उनके अनुसार सभी कंडीशन फेवरेबल होने की वजह से मानसून के बादल जल्द पूरे राज्यभर में छा जायेंगे और राज्य भर में अच्छी वर्षा होगी। मौसम केंद्र, रांची के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 22, 25, 26 और 27 जून को राज्य में कई स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। वहीं, 23 और 24 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।


इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। मौसम केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए गर्जन और तेज हवा के झोंके चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम केंद्र, रांची द्वारा जारी ताजा मौसम अपडेट के अनुसार आज राज्य के सभी जिलों का तापमान 40℃ से कम रहा। डाल्टनगंज में आज राज्य का सर्वाधिक तापमान 39.4℃ रिकॉर्ड हुआ।


कहां कितना रहा तापमान 
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला खरसावां का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, साहिबगंज का अधिकतम तापमान 34.7, डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

Tags - Jharkhand Weather Jharkhand Weather Monsoon Jharkhand Monsoon Update Monsoon News Monsoon in Jharkhand