logo

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक, तटीय इलाकों में जलजमाव से आम जीवन अस्तव्यस्त

jamshedpur_nadi.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और उन्हें सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है ताकि कोई जनहानि न हो।
स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के तटीय क्षेत्रों में जलस्तर के बढ़ने से कई बस्तियों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जमशेदपुर के बागबेड़ा, सोनारी, बारीडीह और काली मंदिर के पास के अपार्टमेंट जैसी बस्तियों में पानी घुस गया है, जिससे आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जलजमाव के कारण इन इलाकों में रहने वाले नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वर्णरेखा नदी (मांगो ब्रिज साइट) का खतरे का स्तर 121.50 मीटर है, जबकि वर्तमान जलस्तर 121.30 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, खरकई नदी (आदित्यपुर ब्रिज साइट) का खतरे का स्तर 129 मीटर है और वर्तमान जलस्तर 128.780 मीटर है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित रहें।


 

Tags - jamshedpur Monson news Suvarnrekha River Water level Kharkhai River danger Water level latest jamshedpur News Jamashedpur Updates jamshedpur River situation latest jharkhand news jharkhand Updates latest Jharkhand News latest jharkhand News