logo

मौसम ने ली करवट, रांची सहित कई जिलों में बारिश, गर्मी से मिली राहत 

बारिश4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के मौसम में अचानक बदलाव हो गया है। सुबह से मौसम काफी गर्म था, लेकिन 12 बजे के बाद से ही मौसम ने करवट ले ली है। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम काफी सुहवना हो गया है। तापमान में भी कुछ डिग्री की गिरावट हो गई है। हालांकि इस दौरान धुर्वा क्षेत्र में एक पेड़ गिर गया है। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी है। यह बारिश बोकारो, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गुमला, लोहरदगा  और रांची के कुछ हिस्सों में हुई है। बारिश के साथ गर्जन व वज्रपात भी हुआ है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के अनुमान हैं। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है। पेड़ और खंभों के नीचे रहने से मना किया गया है। मौसम के सामान्य होने तक इंतजार करने को कहा गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT