गढ़वा:
झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार रात ऊंटारी रेलवे स्टेशन (Untari Railway Station) पर एक व्यक्ति के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई और युवक को खरोंच तक नहीं आई। इस हादसे के बाद युवक काफी सदमे है। उसको प्राथमिक इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल (sub-divisional hospital) भेजा गया था जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) रेफर कर दिया गया।

ट्रेन निकल गई और सोता रहा युवक
मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति सोमवार रात टहलने के लिए निकला था। टहलते हुए वह रेल की पटरियों पर ही सो गया था। इसी दौरान वहां से एक ट्रेन गुजरी। हैरान करने वाली बात यह है कि ट्रेन गुजरने पर भी उस व्यक्ति की आंखे नहीं खुली। फिर हावड़ा से भोपाल जाने वाली एक्सप्रेस के चालक ने नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन को सूचित किया कि सोनवर्षा गांव में पोल संख्या 47/2 के समीप दोनों रेलवे लाइन के बीच में एक युवक पड़ा हुआ है। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई।

सबको लगा कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है। आरपीएफ जवानों ने देखा कि वह युवक दोनों पटरियों के बीच सोया हुआ है। वह जिंदा है और शरीर में खरोंच तक नही आई थी।
युवक काफी सहमे में है
युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिकी इलाज करने के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद युवक काफी सहमे में है।