द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के मुफ़्फ़सील थाना क्षेत्र के बिरसा चौक स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे चोरी करने का मामला सामने आया, जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक युवक रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी उमाकांत वाजपेई पैसे निकालने के लिए बिरसा चौक स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे। एटीएम में कार्ड डालने के बाद भी राशि की निकासी नहीं हुई, जिसके बाद वे पास में स्थित दूसरे एसबीआई एटीएम की ओर बढ़ गए। जैसे ही वे अंदर पहुंचे, उनके मोबाइल पर पैसे निकासी का मैसेज आया। शक होने पर वे तुरंत पहले एटीएम की ओर लौटे।
वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि एक युवक उनके निकाले हुए 10,000 रुपये लेकर भागने की कोशिश कर रहा है। उमाकांत बाजपेयी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान आनंद रवानी, निवासी धनबाद, के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। .jpeg)
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने एटीएम मशीन के कैश आउटलेट पर सेलोटेप लगाकर उसमें फंसे पैसे निकालने की तरकीब अपनायी थी और ग्राहक के जाने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान उमाकांत बाजपेयी के पैसे फंसाने की कोशिश की गई।