logo

डिलीवरी बॉय से 6 मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 3 को पकड़ा

chaibasa_mobile_theft.jpg

चाईबासा
चाईबासा में पार्सल डिलीवरी करने से पहले ही एक डिलीवरी बॉय के पास से छह मोबाइल फोन चोरी हो गई, लेकिन पुलिस की तत्परता ने चोरों की इस पूरी चेन को 24 घंटे के भीतर बेनकाब कर दिया है. दरअसल, जगन्नाथपुर के दीपासाई निवासी अमरजीत कुमार 10 अप्रैल को नोवामुंडी में ग्राहकों को मोबाइल डिलीवर करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनके पास मौजूद छह मोबाइल फोन चोरी हो गये. घटना के तुरंत बाद उन्होंने नोवामुंडी थाने में मामला दर्ज कराया.

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नोवामुंडी बाजार में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की और जब मोबाइल का IMEI नंबर का मिलान किया गया, तो वह चोरी हुए मोबाइल से मैच कर गया. इसके बाद आरोपी ललित दास को हिरासत में लिया गया.

पूछताछ में ललित दास ने अपने अन्य साथियों का खुलासा किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उज्जवल रोहित एक्का उर्फ हीरु और कुंदन रजक को भी गिरफ्तार किया है. तीनों के पास से कुल छह चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए गये. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की और गहराई से जांच कर रही है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, पुअनि पूर्णिमा कुमारी, अवर निरीक्षक अखिलेश सिंह और जैप-09 के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

 

Tags - Delivery boy theft news 6 mobile theft news theft of mobile from Delivery boy chaibasa news Chaibasa news Updates latest Chaibasa News Chaibasa news in hindi latest Crime news Chaibasa police Success