logo

बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे थे चोर

सोलो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
देवघर जिले के मधुपुर थानाक्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी हुई है। जिनकी पहचान दिवाकांत ठाकुर के रूप में हुई है। दिवाकांत एसबीआई मधुपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर के पोस्ट पर पदस्थापित हैं। घर से गहने और कैश दोनों गायब है। 


15 जून की है घटना 
मैनेजर ने बताया कि 15 जून की दोपहर घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान घर पर चोर घुसे और लाखों की चोरी कर ली। उन्होंने दो संदिग्धों के खिलाफ चोरी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों संदिग्धों की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव और शशि कुमार के रूप में हुई है। 


क्या-क्या हुआ चोरी 
दिवाकांत ठाकुर ने बताया कि उनकी पत्नी अपने मायके दुमका जिले के बासुकीनाथ चली गई है। घर में कोई नहीं रहने के कारण 15 जून की सुबह वे अपनी ड्यूटी गए थे। रात 9 बजे घर वापस आने पर घर की अलमारी का लॉक टूटा था। घर के अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था। जब कैश व अन्य जेवरात को मिलाया तब पता चला कि घर से 2-3 लाख रुपए नकदी व सोने की एक चेन, कानबाली बच्चे की 5 जोड़ा, कान बाली बड़े लोगों का 3 जोड़ा, नाक का नथिया 1, अंगूठी 3 पीस, पायल बच्चे का 5 जोड़ा, सोने के लॉकेट बच्चे का 2 पीस, बड़े लोगों की पायल - 2 पीस के अलावा अन्य सामान नहीं मिले।

Tags - Deoghar news Deoghar news Deoghar latest news Deoghar update Deoghar news update Deoghar Madhupur theft at bank manager's house