logo

आज भी दिनभर छाए रहेंगे बादल, 2 दिन तक बारिश के साथ वज्रपात की आशंका; अलर्ट जारी

rain24.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 25 फरवरी को भी राज्य के अधिकतक जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इससे तापमान नीचे गिर गया जिससे रात में ठंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक के पूर्वानुमानों के अनुसार 26 फरवरी को रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 27 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ मध्य व निकटवर्ती हिस्से कहीं-कहीं मेघ गर्जन और 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके साथ वज्रपात होने की आशंका है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो व खूंटी के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां भी शामिल है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।


हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि 26 और 27 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। राज्य के दक्षिणी भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जिन जगहों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम के इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने 26 और 27 फरवरी को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 27 को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इन दोनों दिनों में मेघ गर्जन की संभावना है जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी से आसमान में बादल नहीं होंगे और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

कितना रहा तापमान 
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ जगहों पर मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 21.3 मिमी पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में रिकार्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री जमशेदपुर का जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री लोहरदगा का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

फॉलोअप के साथ इस लिंक से जुड़ेंः- https://chat.whatsapp.com/BWWTBksw7AqHzvtefAvNyy