logo

Weather Update : आज शाम में बादल छाए रहने की संभावना, मार्च के दूसरे सप्ताह में गर्मी देगी दस्तक

mau1.jpg

रांची:

राज्य में मौसम बदल रहा है, हालांकि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में बदलाव स्थानीय कारणों से हुआ है। मंगलवार को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन में गर्मी होने पर शाम में मौसम में बदलाव संभव है। अभिषेक आनंद ने कहा है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। एक हफ्ते बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर से बन सकता है। 


तीन मार्च से तापमान बढ़ेगा
तीन मार्च को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।  मार्च के पहले सप्ताह से ठंड में कमी आ जायेगी। इसके साथ ही मौसम सुहाना हो जायेगा। जबकि मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी की शुरुआत हो जाएगी। सोमवार को रांची और आसपास के इलाके में दिनभर तेज धूप के बाद शाम में मेघ गर्जन के साथ 10 मिनट तक भारी बारिश हुई। राजधानी रांची में तीन मिमी बारिश के साथ ओले भी पड़े।

 


पहले सप्ताह से ठंड में कमी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि मार्च के पहले सप्ताह से ठंड में कमी आयेगी। इसके साथ ही मौसम सुहाना हो जायेगा, जबकि मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी दस्तक दे देगी। 2 मार्च से देश का उत्तर पश्चिम इलाका एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में होगा. 4 से 5 मार्च तक इसका असर झारखंड पर भी देखने को मिल सकता है।