logo

Weather Update : देश के 15 राज्यों में बारिश की संभावना, झारखंड में  24 और 25 फरवरी को मौसम ले सकता है करवट

maus2.jpg

रांचीः 

झारखंड सहित देश के 15 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  22 से 23 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है।  चक्रवाती हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ बंगाल की खाड़ी और उससे सटे सागर पर एक चक्रवाती के कारण 23 फरवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 23 फरवरी तक सामान्य रहने की उम्मीद है। 


 

बारिश की संभावना 
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप निकल रही है जिसकी वजह से ठंड से राहत मिली है। हालांकि फिर मौसम एक बार करवट लेने के आसार हैं। झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना नजर आ रही हैं। जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है। 24 और 25 फरवरी को झारखंड में हल्के के माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया। 

 


 

बर्फबारी होने का अनुमान 
भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में बारिश, बर्फबारी  हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 23 फरवरी तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की या मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया है 20 फरवरी को ओडिशा और 22 व 23 फरवरी को पश्चिम बंगाल में भी यही स्थिति रहने की संभावना है पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी प्रभाव के कारण अलग-थलग, हल्की वर्षा या बर्फबारी होने का अनुमान है ।