logo

Monsoon : राज्य के इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, 10 जून से दिखेगा मानसून का असर

badal8.jpg

रांचीः
इस साल की गर्मी ने तो जैसे हाय-तौबा मचा रखी है, उमस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। सुबह से ही धूप इस कदर बढ़ जाती है मानो भरी दोपहर की धूप हो। लेकिन अब शायद कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से से घने बादलों का उठना शुरु हो गया है। वहीं मध्य अरब सागर के तटीय हिस्सों में भी तेज मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों में 6 जून को मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की आशंका है। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है।


10 जून से मानसून का असर दिखेगा
बताया जा रहा है कि 10 जून के बाद से पूरे झारखंड में मानसून का असर दिखने लगेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने बाकायदा पूर्वानुमान भी जारी किया है। 11 जून तक राज्य में बारिश के आसार हैं। 6 से 9 जून तक उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। औसत से अधिक बारिश की संभावना के बीच किसानी को भी गति मिलने की पूरी संभावना है।


इन जिलों में तेज हवा को लेकर अर्लट 
मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार आज राजधानी रांची समेत मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, लोहरदगा गुमला, खूंटी के साथ साथ उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन हिस्सों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।