logo

मौसम : 16 फरवरी को बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, यलो अलर्ट जारी..तापमान फिलहाल स्थिर

maus.jpg

रांचीः
आज राज्य का मौसम साफ है, आसमान में बिल्कुल भी बादल नहीं है। लेकिन झारखंड का मौसम कब बदल जाए यह कहना मुश्किल है। मौसम फिर करवट लेने को तैयार है। 14 फरवरी तक मौसम इसी तरह से साफ रहेगा। लेकिन 16 फरवरी से राजधानी रांची समेत राज्य के बोकारो, गढ़वा, पलामू, देवघर, धनबाद, दुमका आदि जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र रांची ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।


तापमान कैसा रहा 
राजधानी सहित राज्य भर में सबसे अधिक तापमान चाईबासा का 28.8 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रहा। 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और 16 फरवरी को 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 फरवरी को फिर राज्य में बारिश की संभावना है। इसका असर राजधानी रांची में भी रहेगा। 


 

ठंड बढ़ जाएगी
16 फरवरी की बारिश के बाद 4 से 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे फिर ठंड बढ़ जाएगी। शनिवार को सुबह में रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। झारखंड की राजधानी रांची समेत आस पास के क्षेत्रों में दो दिन पहले मध्यम बारिश होने के बाद आज मौसम साफ हो जाएगा। बारिश होने के कारण रांची में फिर से ठंड बढ़ गई है।