logo

मौसम : अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं, अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान

SAAF_AASMAN2.jpg

रांचीः
सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। राजधानी रही रांची का तापमान शनिवार को 39 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से अभी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ेगा। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार लू चलने की आशंका और बढ़ गई है। ऐसे में सावधानी बरतने, पानी ज्यादा पीने, तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है।


तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होगी 
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम झारखंड के तापमान में पांच दिनों में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 13 अप्रैल को गढ़वा का तापमान 45 डिग्री के पार कर जाने की संभावना है। मालूम हो कि शनिवार को सेंट्रल झारखंड में बोकारो और रामगढ़ का 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हजारीबाग, गुमला और खूंटी का तापमान शनिवार को 39 डिग्री रिकार्ड किया गया। 


इन जिलों में अधिक गर्मी 
राज्य में सर्वाधिक गर्मी पश्चिमी झारखंड में महसूस की जा रही है। पलामू, गढ़वा और चतरा का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इन जिलों के तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है।