logo

झारखंड में आदिवासी नहीं, घुसपैठियों की सरकार चल रही है : हिमंता बिस्वा सरमा

himanta2.jpg

रांची
झारखंड में आदिवासियों की नहीं घुसपैठियों की सरकार चल रही है। राजय के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं। उनके बोलने का तरीका भी डेमोक्रेटिक नहीं है। शनिवार को ये बातें असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहीं। वे रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में भाजयुमो के तत्वावधान में युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे जनता को धोखा भी दे रहे तथा 5 लाख नौकरियों, बेरोजगारी भत्ता तथा बांग्लादेशी घुसपैठ पर बोलने को तैयार नहीं हैं। सम्मेलन में 23 अगस्त को होने वाले युवा आक्रोश रैली की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। हिमंता ने कहा कि ऐसी सरकार अगर आगे चली तो राज्य के युवाओं का कोई भविष्य नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को राज्य का एजेंडा अब राज्य का युवा तय करेगा। 


हेमंत सरकार ने ठग कर जनादेश लिया
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों, भ्रष्टाचारियों से  बचाने तथा नए उलगुलान और हूल के लिए तैयार है।  बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार ने ठग कर जनादेश लिया। लेकिन न रोजगार दिया, न बेरोजगारी भत्ता दिया। यही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कहा था कि मेरी सरकार में संविदा कर्मी जैसा शब्द नहीं होगा। लेकिन आज संविदा कर्मी और पारा शिक्षक दर-दर की ठोकरें और लाठियां खा रहे हैं।
बीजेपी का कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहते हैं

कार्यक्रम में भाजयुमो के अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। राज्य के युवाओं की आवाज आज युवा मोर्चा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट  और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा शक्ति तैयार है। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रूपेश सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन मनीष दुबे ने किया। मंच पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और युवा मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल भी उपस्थित थे।
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर पार्टी के  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बाल मुकुंद सहाय,विकास प्रीतम, लुइस मरांडी, आरती कुजूर, विकास प्रीतम, भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्र, सुनीता सिंह, सीमा पासवान, सरोज सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक सहित सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष गण तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे। 


 

Tags - Himanta Biswa Sarma tribal governmentJharkhand News