logo

इंस्पेक्टर उमेश कच्छप की मौत की हो CBI जांच- बाबूलाल मरांडी

babulal_marandi9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आप आदिवासी इंस्पेक्टर की मौत की जांच सीबीआई से क्यों नहीं कराते? मृत आदिवासी दारोग़ा के बच्ची की सीबीआई जाँच की फ़रियाद आप क्यों नहीं सुन रहे? काहे और किस गुनहगार को बचाने के लिये अपना पिता खो चुकी इस आदिवासी बच्ची को न्यायालय का चक्कर लगवा रहे हैं? हिमम्त करिये, आदिवासी हित में कलम उठाइये और उमेश कच्छप मौत के कारण की जाँच के लिये यह मामला सीबीआई के हवाले करिये। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही है। जानकारी हो कि आदिवासी अफसर उमेश कच्छप ने धनबाद के तोपचांची थाने में खुदकुशी कर ली थी। 


सीएम को कटघरे में किया खड़ा 
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक बार फिर निशाना साधा है। बाबूलाल ने सीएम को कटघरे में खड़ा किया है।  मरांडी ने कहा कि आदिवासी अफसर उमेश कच्छप ने धनबाद के तोपचांची थाने में खुदकुशी कर ली थी। मौत के पहले अपनी पत्नी से बातचीत में उमेश कच्छप ने वरीय अफसरों का नाम लेकर बताया था कि, कैसे उनके जैसे ईमानदार और सीधे-साधे अफसर को एक चालक पर फर्जी केस कर रंगदारी वसूलने वाले अफसरों को बचाने का दबाव वरीय अधिकारी डाल रहे हैं। इसी तनाव में उमेश कच्छप ने जान दे दी। तब सीआईडी और फोरेंसिक टीम ने पुलिस अफसरों को प्रारंभिक जांच में दोषी पाया था। लेकिन जब आदिवासी हितों की रक्षा का दावा कर करने वाली सरकार बनी तो सरकार ने आदिवासी अफसर की मौत की फाइल बंद कर दी। 


विनीता आज अपने पिता की मौत का इंसाफ मांग रही
बाबूलाल ने आगे कहा कि सरकारी अधिवक्ता ने जांच बंद करने की सलाह दे कर इस सरकार मे क्राइम पार्टनर बन चुके है। एक अफसर को सीआईडी की जांच में बचाने का प्रयास किया। उमेश कच्छप की बिटिया विनीता आज अपने पिता की मौत का इंसाफ मांग रही है। उच्च न्यायालय से सीबीआई जाँच कराने का गुहार लगा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N