द फॉलोअप डेस्क
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी,एवं महाप्रबंधक(कार्मिक सह सामान्य प्रशासन)को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने लिख कर सीएमडी का ध्यान खूंटी में विगत 17 जून को घटी घटना में दुर्घटनाग्रस्त हुए मानव दिवस कर्मी अंबिका दास की ओर इंगित कराते हुए कहा है कि सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के गलत आदेश के कारण यह दुर्घटना हुई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो यह श्रमिक संघ मांग करती है।

सहायक अभियंता को बचाने की हो रही कोशिश
ज्ञापन में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उन्होंने लिखा है कि झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि विगत 17 जून को सहायक विद्युत अभियंता तोरपा/खूंटी (अतिरिक्त प्रभार) जितेंद्र कुमार के आदेश पर मानव दिवस कर्मी अंबिका दास कार्य कर रहा था। उसी क्रम में पदाधिकारी के गलत आदेश पर दुर्घटना का शिकार हो गया और आज टीएमएच जमशेदपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस संबंध में अजय राय ने कहा कि जिस सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार पर आरोप है। उसी सहायक अभियंता को बचाने के लिए उसे ही जांच कमेटी का सदस्य बना दिया हैष जिसे संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जितेंद्र कुमार का पूरे कार्यकाल का अगर जांच कराई जाए तो कितने बेनामी संपत्ति इन्होंने अवैध रूप से बनाया है वह सामने आ जाएगा।

मानव दिवस कर्मी को उनके कार्य क्षेत्र से हटाकर दूसरे विद्युत शक्ति उपकेंद्र में भेजा
अजय राय ने बताया कि 33/11kv गम्हरिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 17 जून को दिन भर अंबिका दास एवं अन्य मानव दिवस कर्मी जो गितराज एजेंसी के माध्यम से मूरहू,खूंटी विद्युत शक्ति उपकेंद्र तथा फील्ड में कार्यरत हैं, जिन्हें अपने ही पदस्थापित स्थान पर ही कार्य करना है। उनके कार्य क्षेत्र से हटाकर दूसरे विद्युत शक्ति उपकेंद्र में CT,PT और ब्रेकर का काम सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के आदेश पर कराया जा रहा था, इस कार्य की जानकारी सेक्शन के अभियंता तक को भी नहीं दी गई थी जो नियम अनुकूल नहीं है,जहां CT,PT एवं ब्रेकर रिपेयर के लिए खूंटी डिवीजन में प्रमुख रूप से तोसा कंपनी नियुक्त है जिसे ये सब कार्य करना है। आखिर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी की ठेकेदार का काम करने हेतु अन्य पदाधिकारियों से छुपते छुपाते अन्य क्षेत्रों से भी मानव दिवस कर्मी को बुला कर कार्य 33/11KV गम्हरिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र में लिया जा रहा था । आखिर ठेकेदार के साथ कौन सा रिश्ता निभाया जा रहा था? सारा मामला ही अपने-आप मे संदेहास्पद सा लग रहा है। मैं संघ से निवेदन करता है की एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर अभियंता जितेंद्र कुमार के अभी तक के पूरे कार्यकाल की जांच कराई जाय। साथ ही अंबिका दास के दुर्घटना शिकार होने की उच्चस्तरीय जांच हो। उसके इलाज का पूरा खर्च विभाग वहन करें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N