logo

कोलकाता डीड के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों की सघन जांच हो- धर्मेंद्र तिवारी

dharmendre_tiwari.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोलकाता डीड के नाम पर झारखंड में जमीन खरीद-बिक्री में जो भी फर्जीवाड़ा किया गया है, उन सभी की राज्य सरकार निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखे। ये बात भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कही है।  धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि अभी तक की कार्रवाई में जो लोग पकड़े गए हैं, वह संख्या बेहद कम है। सच तो यह है कि इस फर्जीवाड़ा में सैकड़ों लोग शामिल हैं। इन लोगों ने कोलकाता डीड को आधार बना कर लोगों की जमीनें लूट लीं और धन्नासेठ बन गए। जहां एक तरफ पस्त है वहीं दूसरी ओर अधिकारी दलाल मस्त हैष वाह रे झारखंड। जमीन का घोटाला बहुत बड़ा घोटाला जान पड़ता है हर स्तर पर इसकी जांच हो।


36 फर्जी  डीड भी बरामद किए
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिनके पास दो टाइम भोजन करने का भी पैसा नहीं था, वो अभी 25 लाख की गाड़ियों पर चल रहे हैं। जाहिर है, इन लोगों ने कोलकाता डीड के नाम पर जमीन की खरीद-फरोख्त में लंबा हाथ मारा है। ईडी ने प्रारंभिक जांच में ही इतने लोग पकड़ लिए और 36 फर्जी  डीड भी बरामद किए। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि झारखंड में सरकारी जमीनों को लेकर कितने बृहत पैमाने पर खेल हुआ है। 


 राज्य सरकार को भी अपनी एजेंसियों लगाना चाहिए
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। ईडी के अलावा राज्य सरकार को भी चाहिए कि वह अपनी एजेंसियों को जांच कार्य में लगाए ताकि यह पता चल सके कि कोलकाता डीड के नाम पर कितनी जमीन का वारा-न्यारा किया गया है। सरकार को चाहिए कि एक रजिस्टर्ड जमीन को जिन लोगों ने कोलकाता डीड के नाम पर अन्य लोगों को बेच दिया, उनकी भी जांच कराए और जिनके नाम से पहले से जमीन रजिस्टर्ड थी, उन सभी ओरिजनल भू मालिकों को जमीन दिलाई जाए। जो भी इसमें दोषी पाये जाते हों, उन पर कड़क कार्रवाई की जाए, उनकी संपत्ति सीज कर ली जाए। सरकारी तंत्र पूरी तरह भू माफियाओं के साथ लिप्त है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT