logo

जमशेदपुर : पति-पत्नी हत्याकांड से मचा हड़कंप, नाबालिग बेटी भी गायब

shav14.jpg

जमशेदपुरः

टेल्को थाना अंतर्गत मंडल बस्ती में डबल हत्याकांड से सनसनी फैल गयी है। यहां पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान भूपेंद्र और उसकी पत्नी का नाम सविता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक लोडिंग अनलोडिंग का कार्य करता है।


बेटी भी गायब 
मृतक की 14 साल की बेटी नीलम भी गायब है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आस0-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है।