logo

रांची में होली के दिन 2 शव मिलने से हड़कंप, पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका  

CRIME3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची में होली के त्योहार के दौरान 2 अलग-अलग इलाकों से शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी। रांची के डीएसपी कुमार वी रमन के अनुसार, पहला शव बनस तालाब के पास बरामद हुआ। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था और रांची में किराये के मकान में रहता था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।  

वहीं दूसरा शव कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक और बड़ा तालाब के बीच एक टेंट हाउस के पास मिला। यह शव कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति का बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


 

Tags - Ranchi News Ranchi Hindi News Ranchi Latest News Double Murder