logo

Breaking : बेखौफ अपराधियों ने आभूषण कारोबारी को मारी गोली, जेवर भी लूटे

बेखौफ अपराधियों ने आभूषण कारोबारी को मारी गोली, जेवर भी लूटे

रांची: 

रांची में फिर से गोलाबारी की घटना हुई है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी को गोली मारकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। मामला रातु थानाक्षेत्र अंतर्गत संडे मार्केट का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संडे मार्केट से आमटाड़ जाने वाले रास्ते में अपराधियों ने आभूषण कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को गोली मार दी। लूट की भी घटना घटी है। 

अपराधियों ने जेवर भी लूटे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने आभूषण कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को उनके घर के पास ही गोली मारी और आभूषण लूटकर फरार हो गये। गौरतलब है कि पीड़ित ओमप्रकाश सोनी की रेडियो स्टेशन के पास सोनी ज्वेलर्स नाम की दुकान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमप्रकाश सोनी को उस वक्त गोली मारी गई जब वे दुकान से घर लौट रहे थे।