द फॉलोअप डेस्क
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद बाबूलाल मरांडी एक्शन मोड में आ गए हैं। बाबूलाल लगातार ट्वीट कर झामूमो पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड में झामुमो का सफाया होने जा रहा है। कांग्रेस वैसे ही "लंगड़ी" पार्टी बन गई है। बेहिसाब पैसा बनाने वाले, प्राकृतिक संपदा एवं गरीब आदिवासियों को लूटकर अपना घर भरने वाले, दलाल - बिचौलियों को सरकार की चाभी सौंपने वाले और झारखंड में "लूटतंत्र" स्थापित करने वालों में "खलबली" मची है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि दम निकलने से पहले की झामूमो में फड़फड़ाहट देखी जा सकती है। लेकिन, यह डर अच्छा है।

व्यापारियों और महिलाओं में असुरक्षा का भाव
बाबूलाल मरांडी ने एक अन्य ट्वीट कर लिखा कि झामुमो सरकार के दौरान छात्र-नौजवान बेरोजगारी के कारण हताश हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं। झामुमो से जुड़े लोग बालू, कोयला, पत्थर, शराब आदि जैसे अवैध धंधों के जरिए दोनों हाथों से लूट रहे हैं। कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण व्यापारी और महिलाओं में असुरक्षा का भाव है। हर रोज रेप, हत्या, रंगदारी की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनती है।
झामुमो सरकार के दौरान छात्र-नौजवान बेरोजगारी के कारण हताश हैं, उनकी कोई सुनने वाला नहीं...झामुमो से जुड़े लोग बालू, कोयला, पत्थर, शराब आदि जैसे अवैध धंधों के जरिए दोनो हाथों से लूट रहे हैं...कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण व्यापारी और महिलाओं में असुरक्षा का भाव है...हर…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 5, 2023

कहीं कोई विकास का काम नहीं हो रहा
बाबूलाल ने आगे कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के आसपास के लोग एक के बाद एक भष्ट्राचार के आरोपों में फंसे हैं। झारखंड की गरीब जनता सरकारी दफ्तरों में काम कराने के बदले अनाप-शनाप पैसे मांगे जा रहे हैं। कहीं कोई विकास का काम नहीं हो रहा। सिर्फ झारखंडियों को आपस में लड़ाओ, समाज में तनाव पैदा करो और अपने परिवार का राज कायम रखो। अब ज्यादा वक्त नहीं है। अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। चलो साथियों मिलकर लड़ेंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N