logo

फिर बदलने वाला है झारखंड का मौसम, आज इन जिलों में होगी बारिश 

वोीगेप11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में रविवार को कहीं-कहीं बारिश होगी। रांची से सटे सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग जिलों में मौसम में बदलाव होने से बारिश हो सकती है। रांची के मौसम की बात करें, तो यहां भी 15 अप्रैल से आसमान साफ हो जाएगा।मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो 15 अप्रैल को बढ़कर 37 डिग्री हो सकता है। वहीं, 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि इस दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 23 डिग्री हो जाएगा। 
 


बारिश से मिलेगी राहत
बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन इसके बाद जैसे ही मौसम साफ होगा वैसे ही अधिकतम तापमान में अगले चार से पांच दिनों के दौरान चार डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश गिरिडीह में हुई। यहां पालगंज में 42.0 मिमी बारिश हुई। 


उत्तर भारत में कैसा मौसम?
गौरतलब है कि उत्तर भारत में दिनोंदिन गर्मी बढ़ती ही जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज और कल (14, 15 अप्रैल) बारिश की भविष्यवाणी की है। 13 अप्रैल को भी कई हिस्सों में बारिश आई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कहीं-कहीं तेज रफ्तार में हवाएं भी चल सकती हैं। 

Tags - Weather Jharkhand Jharkhand weather weather news rain in Jharkhand weather in Jharkhand summer in Jharkhand