logo

राज्य में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 1 से 30 लाख रुपये तक का होगा इनाम, 5 ग्रेड हुए तय

jharkhand_mantralay1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उग्रवादियों की तरह फरार अपराधियों के लिए भी अब झारखंड में पुरस्कार राशि की घोषणा होगी। राज्य में कुख्यात अपराधियों, नक्सल क्रियावादियों, कुख्यात उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि घोषित करने के लिए मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद नीति बनाई गई है। इस संबंध में गृह विभाग ने संकल्प जारी किया है। उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए पहले की नीति में पुरस्कार राशि घोषित थी. उग्रवादियों के मामले में नई नीति में राशि यथावत रखी गयी है। वहीं अब 20 से 30 लाख रुपये तक पुरस्कार राशि राज्य में कुख्यात अपराधियों पकड़े जाने के लिए दी जाएगी। ऐसे में अपराधियों को पांच कैटेगरी में बांटा गया है। अपराधियों के अपराध के अनुसार अलग-अलग गिरफ्तारी करने के लिए पुरस्कार राशि भी फिक्स की गई है। 

पुरस्कार राशि की घोषणा 400 फरार अपराधियों के लिए होगी
अधिकतम 400 फरार उग्रवादी या अपराधी के लिए राज्य में किसी भी समय पुरस्कार राशि की घोषणा लागू हो सकती है। क्लास वाइ धनबाद, बोकारो, रांची को रखा गया है। इस योजना में अन्य शहर भी शामिल है। अगर गिरफ्तारी प्रथम बार पुरस्कार राशि घोषित करने के दो महीनों में नहीं की गई तो पुरस्कार राशि बढ़ाई जा सकती है। दो साल तक पुरस्कार राशि की वैधता रहेगी। जिले के एसपी एक लाख रुपये तक पुरस्कार राशि, पुलिस उप महानिरीक्षक एक लाख से पांच लाख तक, महानिदेशक पांच से अधिक 10 लाख तक, गृह मंत्री 10 लाख से 20 लाख तक और मुख्यमंत्री  20 लाख से अधिक पुरस्कार राशि देने की घोषणा करेंगे। इस क्रम में जो व्यक्ति अपराध की सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। राशि का वितरण सूचना देने वाले के हिसाब से होगा। अलग से बजट से का प्रावधान इस योजना के लिए किया जाएगा। एक साथ 15 पुरस्कारों की घोषणा जिले में एसएसपी व डीआईजी कर सकेंगे। 


इन ग्रेड के अपराधियों के लिए फिक्स की गई राशि

ग्रेड ए- 20 से 30 लाख रुपये पुरस्कार राशि कुख्यात अपराधकर्मी के लिए 
दर्ज कांडों की संख्या-20
संगठित, असंगठित गिरोह

अपराध के विभिन्न प्रकारों में सामूहिक या जघन्य हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, डकैती या लूट के दौरान हत्या, रंगदारी वसूलना, अवैध हथियार निर्माण या उनके व्यापार में संलिप्तता, नशीले पदार्थों का व्यापार और एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित अपराध, मार्ग लूट, साइबर अपराध, मानव तस्करी, और अन्य सनसनीखेज घटनाओं में भागीदारी शामिल हैं।

सार्जजनिक व्यवस्था, कानून एवं व्यवस्था पर अपराधी का प्रभाव
पादसोपउन, वर्तमान सक्रियता, राज्य के बाहर, सरगना, संचालनकर्ता, करेंट हाईड आउट, फिरौती रोल, विभिन्न कॉलिंग एप, तकनीकी दक्षता, विदेश, वचुअल कॉलिंग करके अपराध में शामिल होना। 


ग्रेड बी के अपराधी 10 लाख से 20 लाख रुपये तक पुरस्कार पकड़वाने पर 
दर्ज कांड की न्यूनतम संख्या:15
5 से 10 लाख रुपये तक का पुरस्कार ग्रेड सी के अपराधी पर 
दर्ज कांड की न्यूनतम संख्या:10
दो लाख से पांच लाख रुपये ग्रेड डी के अपराधी के लिए इनाम
दर्ज कांड की संख्या: 05

दो लाख रुपये तक पुरस्कार ग्रेड ई के लिए 
दर्ज कांड की संख्या: 03

Tags - Jharkhand latest News Jharkhand Updates Latest jharkhand News Prize fixed for Criminals in jharkhand prize for Arresting jharkhand Criminals latest Jharkhand Updates Latest News jharkhand Updates latest updates Latest News in Hindi latest jharkh