logo

गर्मी : अगले पांच दिनों तक बढ़ते तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव, यूं ही झुलसाएगी गर्मी

tapman4.jpg

रांचीः
झारखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम 38.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। हालांकि उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने के अनुमान है। जबकि बाकी हिस्सों में आसमान साफ रहेगा 

 

पांच दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं
फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे। रांची में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हहै कि 16 मार्च को रांची का अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 02 अप्रैल को अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


मार्च से ही चलने लगा लू 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गर्मी ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. बता दें कि राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में मार्च से ही लू चलना शुरू हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.


लोग घरों में हो जाते हैं कैद
इस बार मौसम में गर्मी की तपिश पिछले कुछ सालों के मुकाबले ज्यादा सता रही है। आलम यह है कि दोपहर होते होते सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन जाते हैं। मानों लोग गर्मी से बचने के लिए किसी आश्रय में कैद हो जाते हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ( IMD ) ने का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी काफी रौद्र रूप दिखाने वाली है। यहां तक की कई जगहों पर तो पारा 42 डिग्री के भी पार जा सकता है।