logo

झारखंड में आज भी भारी बारिश, कल से छटेंगे बादल; इस दिन से बढ़ेगी ठंड

वोीगेप6.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
मौसम केंद्र रांची ने गुरुवार को गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में अत्यधिक बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन जिलों से सटे देवघर, दुमका, जामताड़ा और कोल्हान के दो जिले सरायकेला खरसावां तथा पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम केंद्र ने इन जिलों में रहने वाले लोगों को सजग और सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। इसके साथ कई जगह पर भारी वर्षा भी हुई है। वहीं राजधानी रांची समेत झारखंड में गुरुवार से बादल छंटेंगे। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। संताल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम बदलेगा और आसमान साफ हो सकता है। 


07 और 08 अक्टूबर को राज्य कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी में सबसे अधिक 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान देवघर में 29.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकॉर्ड किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार 5 अक्टूबर को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वहीं संथाल के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। 6 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि 07 और 08 अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी और इसके निकटवर्ती म भागों में, गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N