logo

कल से चढ़ेगा झारखंड का पारा, 12 फरवरी को बारिश; गर्मी देगी दस्तक

rain19.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी सर्द हवायें, तो कभी तेज धूप, कभी बारिश तो कभी कोहरा। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की भविष्यवाणी की है। झारखंड फिर 11 और 12 फरवरी को बारिश का अलर्ट है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बारिश हो रही है। अभी भी प्रदेश में रिमझिम बारिश कई जगहों पर हो ही रही रही है। दो दिन पहले भी पलामू, जामताड़ा और संथाल परगना के कई जिलों में बारिश हुई, जिसकी वजह से राज्य का ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्से में एक बार फिर बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 और 11 फरवरी को जहां दिन और रात का तापमान बढ़ेगा, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 12 से 14 फरवरी तक राज्यभर में बारिश की संभावना भी बन रही है। शनिवार और रविवार को दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री और रात का तापमान 13 से 15 डिग्री पहुंच जाएगा। यानी दो दिनों तक ठंड का असर नहीं दिखेगा।


फिर से बादल छाने के आसार 
राज्य में बारिश का एक बार फिर बारिश का दौर आने वाला है। इससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है।11 और 12 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश की सं‍भावना है। वहीं सुबह-सुबह और देर रात कोहरा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप के बाद शाम में कनकनी का एहसास हो रहा है।


स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर 
पिछले तीन-चार दिनों से राज्य में ठंड का असर कम हो गया है। दिन में तो गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं शाम ढलने के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं हल्के ठंड का अहसास करा रही है। ठंड की विदाई समझ रहे लोगों को एक बार फिर से इसका सामना करना होगा। हालांकि बादलों के हटने के बाद धीरे-धीरे ठंड की विदाई शुरू होगी। पहाड़ी इलाकों में पड़ रही ठंड का असर धनबाद समेत पूरे कोयलांचल-संताल में पड़ रहा है। मौसम में हो रहे इस उतार-चढ़ाव की वजह से सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।