logo

झारखंड में 13 मार्च को होगी बारिश, मौसम में आयेगा बड़ा बदलाव; क्या कहता है मौसम विभाग

WEATHER.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड में मौसम बदल रहा है और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में परिवर्तन होगा। बदलते मौसम के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 7 मार्च को वर्षा होने की आशंका है।  

7 के बाद मौसम होगा साफ 
7 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रांची में 8 से 12 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद रांची में बारिश की संभावनाएं जताई गई है। इसके अलावा तापमान में भी बदलाव होगा। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि देखने को मिलेगी। तामपान के बढ़ने से लोगों को गर्मी सताएगी। अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री तामपान रहने की संभावना है।

इन जिलों में है बारिश होने की संभावना 
राज्य के विभिन्न हिस्सों में बदलते मौसम का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। राजधानी सहित ऐसे 1 दर्जन जिलें हैं जहां बारिश हो सकती है। उन जिलों में खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, प. सिंहभूम, प. सिंहभूम, बोकारो मुख्य रूप से शामिल हैं।