logo

Jharkhand Weather Update : 4 तक राज्य में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी; वज्रपात की आशंका

वोीगेप5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी कर दिया है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल सं की खाड़ी में बना हुआ है। अगले 48 घंटे में यह लो प्रेशर में बदल में जाएगा और उत्तरी ओडिशा से सटे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में पहुंचेगा। इसका असर 30 सितंबर से झारखंड में दिखेगा। लेकिन, एक से चार अक्टूबर तक पूरे राज्य मध्य में भारी बारिश होने की संभावना है। वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि एक से चार अक्टूबर तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 


किस दिन कहां होगी बारिश 
30 सितंबर यानि आज राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी- पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 1 अक्टूबर राज्य में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के दक्षिणी पश्चिमी व निकटवर्ती मध्य भाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 अक्टूबर को राज्य में कही-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकता है। वहीं राज्य के उत्तरी पूर्वी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में भारी बारिश हो सकती है। 3 अक्टूबर को वज्रपात की चेतावनी दी गई है। वहीं पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N