logo

झारखंड के इन जिलों में 6 मार्च तक बारिश होगी, ओलावृष्टि की चेतावनी

rain_in_jharkhand1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मौसम में बदलाव का सिलसिला मार्च महीने में भी जारी है। राज्य में 6 मार्च तक बारिश होने की संभवना है। राजधानी में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार आदि जिले शामिल हैं। वहीं मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 4-5 डिग्री का उतार चढ़ाव होने के अनुमान हैं। 


30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं 
मौसम विभाग के अनुसार देश में एक नया पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों के साथ झारखंड में पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 4 मार्च को झारखंड के कई हिस्से में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। मौसम में बदलाव का यह सिलसिला 6 मार्च तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3-4 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। जिसमें 5 मार्च को थोड़ी कमी आएगी लेकिन 6 मार्च को एक बार फिर बारिश होने के अनुमान हैं। 


फसलों के नुकसान होने की लोगों को सता रही चिंता
मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि मार्च के पहले पखवाड़े के दौरान मौसम में बदलाव का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री वृद्धि के आसार हैं। वहीं ओलावृष्टि से रबी और सब्जियों की फसल को नुकसान होने की लोगों को चिंता सता रही है।