logo

मौसम अलर्ट : अगले एक से तीन घंटे में रांची सहित इन जिलों में होगी वज्रपात के साथ बारिश

1371.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची सहित राज्य भर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार को धूप-छांव के बीच दोपहर के बाद अचानक से फिर मौसम का रूप बदलने लगा। इस संबंध में मौसम केंद्र रांची ने 3.32 मिनट में तात्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने चेतावनी जारी कर कहा है कि रांची, बोकारो, गढ़वा, हजारीबाग, लोहरदगा व रामगढ़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, जिले के कुछ भाग में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना जताई गई है।

सावधान रहने की अपील
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से भी दूर रहने की नसीहत मौसम विभाग ने दी। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।