logo

Weather Forecast : झारखंड में अगले 5 दिनों तक तेज हवा के साथ होगी मूसलाधार बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

a151.jpg

डेस्क: 

मंगलवार देर शाम से ही झारखंड की राजधानी रांची सहित अलग-अलग जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून झारखंड में प्रवेश कर गया। बुधवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ी अपडेट दी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में झारखंड और इसके पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 

4 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, ओड़िशा औऱ पश्चिम बंगाल में मानसून की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। मानसून के प्रवेश से इन राज्यों में व्यापक पैमाने पर बारिश और वज्रपात होगा। तेज हवायें चलेंगी। कहा जा रहा है कि झारखंड के संताल परगना में 20 जून तक अच्छी बारिश होगी जिसमें किसानों को धान की फसल की रोपनी में काफी मदद मिलेगी। राज्य के बाकी हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।

 

जलजमाव की आशंका प्रबल हो गई है
गौरतलब है कि मानसून के आते ही राज्य के उन इलाकों में जलजमाव की आशंका प्रबल हो गई है जहां निचला इलाका है या सड़कें खराब हैं। जिन इलाकों में नालों की सफाई नहीं की गई है वहां भी जलजमाव की आशंका प्रबल है। निगम और पंचायतें अपने-अपने स्तर से इस खामी को दूर करने की कोशिश में लगी है लेकिन अच्छा होता कि तैयारी पहले कर ली जाती। 

राजधानी रांची में मंगलवार को झमाझम बारिश 
दरअसल, मंगलवार देर शाम से ही राजधानी रांची में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। देर रात हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। इस दौरान बारिश के बीच शहर के कुछ इलाकों में जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिली।