logo

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : इन 2 हैशटेग को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

delhi4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश और मार्गदर्शन में पिछले दिनों झारखंड राज्य में चलाए गए सोशल मीडिया अभियानों की सराहना पूरे देश में हुई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
दरअसल राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची के सिस्टम एनालिस्ट एस एन जमील को इन्नोवेटिव अवार्ड प्रदान किया गया। उक्त अवार्ड मतदाता जागरूकता को लेकर चलाए गए सोशल मीडिया अभियान "ProudOfMyBLO" तथा "SeniorVotersvoice" के लिए दिया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्या कहा!
इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि यह नेशनल अवार्ड उस हर व्यक्ति का अवॉर्ड है जिसने इन हैशटैग अभियानों में हिस्सा लिया था। इसलिए इस अवार्ड का श्रेय अभियान के सभी भागीदार मतदाताओं को जाता है। इन अभियानों में सरकारी अधिकारियों, मीडिया कर्मियों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सभी ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के सोशल मीडिया अभियान जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जाते रहेंगे।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\