logo

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं

rnc.jpg

रांची : 
मंगलवार को पीएम मोदी देवघर आए थे। उन्होंने झारखंड को कई सौगात दिए हैं। उन्हीं सौगतों में से एक रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास भी है। पुनर्विकास योजना के तहत स्टेशन के उत्तर और दक्षिण छोर पर तीन-तीन मंजिलों वाली दो बिल्डिंगें बनेंगी। उत्तरी छोर की स्टेशन बिल्डिंग का क्षेत्रफल 11,824 स्क्वायर मीटर होगा, जबकि दक्षिणी छोर के भवन का क्षेत्रफल 8376 स्क्वायर मीटर होगा। दोनों बिल्डिंगों को आरओबी के जरिये आपस में जोड़ा जायेगा। ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर यात्रियों के लिए सुविधाए होंगी। वहीं, सेकेंड फ्लोर पर रेलवे का विभिन्न कार्यालय होंगे। 

 


ये सुविधाएं होंगी स्टेशन पर


दोनों भवनों में 8120 स्क्वायर मीटर का वेटिंग एरिया बनेगा, हर वेटिंग एरिया में एक साथ 1650 यात्री बैठ सकेंगे.

स्टेशन में 10 लिफ्ट और 17 स्वचालित सीढ़ियां लगेंगी। यात्रियों के लिए 72 मीटर चौड़ा कोनकोर्स बनेगा। 

स्टेशन बिल्डिंग में 27 रिटायरिंग, फूड प्लाजा, रेस्टूरेंट, वीआइपी लाउंज, दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय बनेगा।

योजना के तहत प्रस्तावित स्टेशन बिल्डिंग के सामने जमीन को नीट एंड क्लीन भूमि के रूप में विकसित किया जायेगा। 

स्टेशन से बाहर निकलने के चार दरवाजे होंगे। पटेल चौक के पास लोहरदगा ट्रेन के लिए अलग से इंट्री प्वाइंट बनेगा। 

छत पर सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जायेगा। भवन में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होगी।