logo

Ranchi : खिजरी विधानसभा के कई युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा, अमर बाउरी ने किया स्वागत

KHIJRI.jpg

रांचीः 
चंदनकियारी विधायक सह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी के रांची स्थित आवास पर खिजरी विधानसभा के कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अमर कुमार बाउरी ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा एवं पट्टा देकर सभी युवाओं को पार्टी में शामिल किया। यह सभी युवा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश राम के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए।

 

पार्टी को मजबूत बनाना है

मौके पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है। साथ ही अनुसूचित जाति समाज से जुड़े समस्याओं एवं उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास कर सके। वहीं पार्टी में शामिल होने वाले संजय नायक ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं युवा विधायक अमर कुमार बाउरी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह पूरे तन मन से पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

ये युवा शामिल हुए 
आज अनिकेत नायक, बंटी नायक, नंदन कुमार, वासुदेव गोस्वामी, राजेश लोहड़ा, शिवम कुमार एवं अन्य युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।