logo

Ranchi : शिव मंदिर में सेंधमारी, 40 हजार नगद और नाग देवता लेकर उड़े चोर 

maha.jpg

रांचीः
गोंदा थाना क्षेत्र स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर 40 हजार नकद, नाग देवता की प्रतिमा सहित कई कीमती सामान चुरा ले गये हैं। सोमवारी होने की वजह से दिन में महाकालेश्वर मंदिर में भीड़ थी। 12 बजे तक पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी मंदिर का कपाट बंद कर घर चले गए।


मंदिर का ताला टूटा था 
बताया जा रहा है कि  मंगलवार की सुबह पूजारी पहुंचे तो मंदिर के ताला टूटा था। इसके साथ ही दान पेटी भी टूटा पाया और चांदी की नाग देवता गायब थे। पुजारी ने पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई ह। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।