logo

साहिबगंज : घर में घुसकर लाखों की लूटपाट, हथियार का भय दिखाकर घटना को दिया अंजाम  

news5.jpg

द फॉलोअप डेस्क, साहिबगंज 
साहिबगंज में लूटपाट की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। ताजा मामला जिले के रांगा थानाक्षेत्र का है जहां, आधा दर्जन से अधिक चोरों ने शर्मापुर मोड़ निवासी अरविंद गुप्ता के घर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार की शाम की है, जब 8-9 की संख्या में चोर अरविंद गुप्ता के घर से नकद और जेवरात चुरा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी रांगा थाना को दी गई। पुलिस अरविंद के घर पहुंच कर चोरों द्वारा छोड़े गए सुराग तलाश रही है।

हथियार के बल पर लाखों की लूट 
पीड़ित अरविंद गुप्ता ने घटना की पूरी जानकरी पुलिस को दी। अरविंद के मुताबिक चोर ने उनके घर से 2 लाख रूपये नकद और 4 लाख रूपये के जेवरात चुरा लिए। शाम के करीब 7 बजे चोर उनके घर लूटपाट की नियत से पहुंचे। सभी के पास धारदार हथियार थे। चोरों ने पहले जान से मारने की धमकी दी, फिर विरोध करने पर अरविंद की पत्नी के साथ मारपीट भी की। इसके बाद सभी बारी-बारी से घर में रखे अलमीरा और बक्से से जेवर और नकद लेकर फरार हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
इधर एसडीपीओ और रांगा थाना प्रभारी ने अरविंद को आश्वासन दिया है कि वे जल्द सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह और एसआई असीम कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के घर से चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।  पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने की सुराग तलाश रही है।