नंदलाल तुरी
पाकुड़ शहर के आनंदपुरी कॉलोनी में एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आनंदपुरी कॉलोनी निवासी सुदर्शन सिंह के घर में यह चोरी पास के एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पीड़ित के पड़ोसी सुबीर सहा ने बताया कि सुदर्शन सिंह करीब एक महीने से इलाज के लिए बाहर गए हुए थे। हमारे घर में कैमरा लगा हुआ है, और जब कैमरा देखा गया तो उनके घर का अंदर का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया। इससे प्रतीत हुआ कि घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को भी दी गई है। परिवार लौट रहा है और घर पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घर से चोरों ने कितना सामान और कितनी रकम चोरी की है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है।
.jpeg)