logo

हजारीबाग में खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, 25 लाख के जेवर और 10 हजार रुपये नगद लेकर हुए फरार

dyieryjdjdrtf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित कूद मोहल्ला, वार्ड नंबर 24 में चोरों ने एक खाली घर को निशाना बनाते हुए लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, घर के मालिक तरुण सिंह मूल रूप से टाटीझरिया थाना क्षेत्र के दूधमनिया गांव के निवासी हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। वे अपने परिवार के साथ अधिकतर समय गांव में ही रहते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी किरण देवी महिला मंडल से जुड़े कार्य के लिए अपने मायके गई थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घर से बाहर थे।
इस खालीपन का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी तोड़कर सभी कीमती गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए जेवरातों में कुछ गहने परिवार की नई बहू के भी थे, जो उसे शादी में मिले थे और अब तक उपयोग में भी नहीं आए थे। सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates latest updates Hazaribagh Hazaribagh News in hindi latest Hazaribagh News Hazaribagh news in hindi latest Hazaribagh news Hazaribag