logo

रांची में चोरों का आतंक, रातू थाना क्षेत्र से कार और जेवर सहित कई कीमती सामान उड़ाए; FIR दर्ज

3461.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रातू थाना क्षेत्र के झिरी (संत नगर) में रहने वाले जितेन्द्र कुमार सोनी के घर चोरों ने आतंक मचाया है। इस दौरान चोर उनके घर से कार और जेवर सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार वाले घर पर नहीं थे। इस संबंध में पीड़ित जितेन्द्र ने 12 मार्च बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। इस FIR में उन्होंने अपने घर में हुई चोरी की जानकारी दी है। 

घटना के समय खाली था घर
पीड़ित ने बताया कि 11 मार्च की रात उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वे रांची के सेवा सदन अस्पताल गए थे। इस समय घर पर कोई नहीं था। फिर जब वे 12 मार्च को सुबह 10:00 बजे अपने घर लौटे, तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद जब जितेन्द्र ने घर के अंदर प्रवेश किया, तो वहां का दृश्य हैरान कर देने वाला था। घर का सामान बिखरा हुआ था और आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। 

पीड़ित ने की शीघ्र कार्रवाई की मांग
जितेंद्र के मुताबिक, चोर घर से कई कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। इनमें एक मारुति सुजुकी कंपनी की स्विफ्ट कार (नं. JH01-CR 6879), सोने व चांदी के आभूषण और नकद राशि शामिल हैं। इस मामले में जितेन्द्र ने थाना प्रभारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी अस्पताल में एडमिट हैं और डिस्चार्ज होने के बाद वे चोरी गए अन्य सामान की सूची भी देंगे। 
फिलहाल, इस मामले में थाना प्रभारी ने FIR दर्ज कर चोरी की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

चोरी गए सामान का विवरण इस प्रकार है:
1. मारुति स्विफ्ट कार (नं. JH01-CR 6879), मॉडल: MARUTI SWIFT VXI BSIV, इंजन नं. K12MN2067572, चेसिस नं. MA3EHKDIS00D60580।
2. सोने का सामान: एक जोड़ा टॉप्स, एक पिस टिका और एक पीस नथ, कुल वजन लगभग 9 ग्राम, जिसकी कीमत करीब 72,000 रुपये।
3. चांदी का सामान: दुल्हन पायल और दुल्हन बिछिया, कुल वजन लगभग 150 ग्राम, जिसकी कीमत करीब 15,000 रुपये।
4. नकद राशि: 50,000 रुपये की नकद राशि भी चोरी हुई है।
 

Tags - Ranchi Ratu Police Station Theft Crime News Jharkhand News Latest News Breaking News