logo

रांची समाहरणालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी 

ेोसो1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची समाहरणालय को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम कोने-कोने की तलाशी ले रही है ताकि कोई खतरा न रहे। आने-जाने वाले हर शख्स को चेक किया जा रहा है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ये धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा था। बता दें कि इससे पहले भी समाहारणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। आज सुबह साहिबगंज कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।