निरसा:
धनबाद से निरसा में पंचेत प्रोजेक्ट (Panchet Project) के हेड ने गांव में बने वर्षों पुराना मदरसे को ध्वस्त करने की धमकी दी है। अधिकारी ने मदरसे को अवैध जमीन पर बताकर उसे जल्द से जल्द हटाने को कहा है। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई जिसके बाद मामले की जानकारी JMM के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल (Ashok Mandal) को दी गई। अशोक मंडल ने निरसा पहुंच कर लोगों को आश्वासन दिया है कि मदरसे को कोई क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। साथ ही कहा है कि JMM इसका कड़ा विरोध करेगा।

जेएमएम इसका कड़ा विरोध करेगा
मामला निरसा के पंचेत झांटी का है। जहां बागान में बने वर्षों पुराना मदरसे को हटाने की धमकी दी गई है। JMM के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल निरसा पहुंचे और लोगों को कहा कि जेएमएम इसका कड़ा विरोध करेगा। साथ ही लोगों को आश्वासन भी दिया है। अशोक मंडल ने कहा है कि किसी भी कीमत पर मदरसे को कोई भी क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की भी जांच की जाएगी कि आखिर मदरसे पर क्यों कार्रवाई की जा रही है विद्यालयों पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका कड़ा विरोध करेगा।

पिछले 6 दशकों से बच्चों को शिक्षा दे रहा है मदरसा!
ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट हेड का जमकर विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मदरसा पिछले 6 दशकों से निरसा के बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहा है जिसका प्रमाण भी हमारे पास है साथ ही लोगों ने कहा कि प्रोजेक्ट हेड मदरसे को डीवीसी के जमीन पर होने के कारण अवैध बता रहा है, पर वहीं पर और भी कई विद्यालय संचालित है उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।