logo

चाईबासा के कोल्हान जंगल में नक्सलियों के 3 बंकर ध्वस्त, 5 किलो IED बरामद

a2110.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने झारखंड को चाईबासा में कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों का 3 बंकर ध्वस्त कर दिया। जवानों ने मौके से 5 किलो आईईडी भी बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के कैंप से दैनिक उपयोग का बहुत सारा समान भी बरामद किया गया है। उक्त कार्रवाई को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। 

टोंटो थानाक्षेत्र के कोल्हान जंगल में छापा
मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल के जवानों ने चाईबासा के टोंटो थानाक्षेत्र अंतर्गत कोल्हान जंगलों में नक्सलियों का 3 बंकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाने के लिए रखा गया 5 किलो आईईडी बम भी बरामद किया है। आईईडी को सुरक्षाबल के जवानों ने वहीं डिफ्यूज कर दिया। 

पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम
पुलिस का कहना है कि नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, अश्विन और सागेन अंगरिया अपने-अपने दस्ते के साथ कोल्हान के जंगलों में छिपे हैं। उक्त सूचना के आधार पर ही झारखंड पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 60, 197, 157, 174, 193 सहित अन्य बटालियन शामिल है।