logo

रामगढ़ में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में 3 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

rb.jpg

द फॉलोअप टीम, रामगढ़ः
रामगढ़ जिला के चितरपुर स्थित आरबी हाई स्कूल सांडी में छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट मामले में आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना को तीन दिन बीत गये हैं। जबकि गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों को ढूंढ लिया जाए लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस लगातार आरोपियों  को ढूंढ रही है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हर गली-मोहल्ले में सर्च अभियान चला रही है।


चार आरोपियों ने सरेंडर किया
वहीं चार नामजद आरोपियों ने रजरप्पा थाना में सरेंडर किया है। चारों आरोपियों ने रविवार देर रात्रि को खुद ही थाना में जाकर मारपीट में संलिप्त होने की बात कह दी है। उनलोगों ने मारपीट की घटना की सारी बात डिटेल में पुलिस को बताई है। थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को मामले की जांच को लेकर घटनास्थल का दौरा किया और लोगों से पूछताछ की। 


घटना को अलग रंग दिया जा रहा बोले कांग्रेस नेता 
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने प्रेस वार्ता करते हुए घटना को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने इस बात पर दुःख व्यक्त किया कि कुछ लोग बाहर से आकर पूरे मामले को अलग रंग  दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस घटना में शामिल सभी लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N