logo

रांची : IED ब्लास्ट में घायल हुए 3 जवानों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया दिल्ली

GREEN.jpg

रांचीः 
चाईबासा में लैंडमाइन ब्लास्ट में 3 जवान घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची लाया गया था अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें एअरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है। रांची के मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मेडिका अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जवानों को विशेष विमान तक पहुंचाया गया है। जिन जवानों को आज दिल्ली भेजा गया है वो बुधवार को हुए ब्लास्ट में घायल हुए थे। इनमें से एक के गर्दन में, दूसरे के पेट में और तीसरे के सिर में गंभीर चोट है। बता दें कि  2 दिनों से चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में ने आईडी ब्लास्ट हो रहा है। गुरुवार की घटना में 3 जवान घायल हो गए थे। वहीं, बुधवार को सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हुए थे। कोल्हान तुम्बाहाका जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आईडी बम बिछा रखा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आईडी बम ब्लास्ट हो गया। जिसमें कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

 

घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर लाया गया था रांची

मालूम हो कि चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में 11 जनवरी बुधवार को भाकपा (माओवादी) नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई थी। हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली मौके पर से भाग गए थे। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के 6 जवान घायल हो गए थे। जिसके बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था और उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल जवानों में अजय लिंडा, शाहरुख खान, भरत सिंह राय, मुकेश कुमार सिंह, आलोक दास और बीरपाल सिंह तोमर शामिल थे।