logo

26 लाख के इनामी 2 महिला सहित तीन माओवादियों ने किया सरेंडर, AK-47 के साथ राम प्रसाद ने भी डाले हथियार

26 लाख के इनामी 2 महिला सहित तीन माओवादियों ने किया सरेंडर, AK-47 के साथ राम प्रसाद ने भी डाले हथियार

द फॉलोअप डेस्क
माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल में तीन सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर संगठन को बड़ा झटका दिया है। सरेंडर करने वालों में पूर्वी सिंहभूम के पटमदा निवासी राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, उसकी पत्नी मीता उर्फ नयनतारा और बुलू उर्फ गौरी शामिल हैं। तीनों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था। राम प्रसाद संगठन में RCM के पद पर सक्रिय था और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक AK-47 राइफल भी जमा की।


पत्नी मीता भी संगठन में थी सक्रिय
राम प्रसाद मार्डी की पत्नी मीता उर्फ नयनतारा पश्चिम मेदिनीपुर के नंदीग्राम थाना क्षेत्र के सोनाचूड़ा की रहने वाली है। वह माओवादी संगठन में ZCM के रूप में सक्रिय थी और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों के अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


बुलू उर्फ गौरी पर भी था एक लाख का इनाम
वहीं बुलू उर्फ गौरी पश्चिम मेदिनीपुर के सालबनी थाना क्षेत्र स्थित करमसोल की रहने वाली और मदन महतो की पत्नी है। वह माओवादी संगठन की सक्रिय कैडर थी और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। तीनों के सरेंडर से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा बलों के अभियान को मजबूती मिली है।

Tags - Maoist Surrender West Bengal Naxalites Security Forces