द फॉलोअप डेस्क
रांची के न्यू एजी कॉलोनी के मंदिर मार्ग स्थित एक आवास में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आज आत्म हत्या की कोशिश की। इसमें युवक किट्टू की मौत हो गयी है। वहीं उसकी मां की स्थिति बेहद चिंताजनक है। बहन तान्या की भी स्थिति ठीक नहीं है। आवास में ऊपर-नीचे तल्ले में रह रहे लोगों का कहना है कि संभवतः पारिवारिक विवाद और तनाव में इस दुखद घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मां और बेटी को एंबुलेंस से तत्काल इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल भेज दिया है। मृतक मिहिर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसकी मौत हो गई। मिहिर CA की पढ़ाई कर कोलकाता से रांची लौटा था। जानकारी के मुताबि उसकी नौकरी उषा मार्टिन कंपनी में लगी थी। मां स्नेहा अखोरी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने जहर खा लिया है। उनकी हालत गंभीर है। बेटी 14 साल की हैं। बेटी तान्या ने भी जहर का सेवन किया है। दोनों को गंभीर स्थिति में गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया है। फ़िलहाल मौक़े पर FSLकी टीम पहुंची है।
