logo

जमीन विवाद में दो पक्षों में भीषण गोलीबारी, 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी; क्या बोली पुलिस

firing17.jpg

पाकुड़

पाकुड़ जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर रोड स्थित किरासन तेल टंकी के पास 2 पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर गोलीबारी हुई। फायरिंग में 3 लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान राम ठाकुर, विशु कर्मकार और शोभित ठाकुर के रूप में की गई है। उनको बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर किया गया।

पुलिस ने चश्मदीदों से ली जानकारी
जैसे ही मामला नगर थाना पुलिस के संज्ञान में आया वे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थळ पर मौजूद लोगों से जानकारी। लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जानकारी दी कि इंद्रनील चटर्जी द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। 


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस को छानबीन में आरंभिक तौर पर यह जानकारी मिली है कि शीतला मंदिर के पास एक प्लॉट को लेकर बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। फायरिंग की घटना इसी विवाद का नतीजा है। पुलिस, इंद्रनील चटर्जी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द गिरफ्तारी होगी।