खूंटी:
झारखंड (Jharkhand) में खूंटी जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। तीनों पर कुदाल से प्रहार किया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं आसपास के लोगों द्वारा आशंका जताई गई है कि कत्ल के वक्त घर पर कोई मेहमान भी मौजूद था। कहा जा रहा है कि कत्ल घर पर आये मेहमान द्वारा किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस (Jharkhand Police) को दे दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है
इलाके में हड़कंप मचा
मामला खूंटी थाना क्षेत्र इलाके का है। मृतकों की पहचान बीतना मुंडा, उसका भाई सूरा मुंडा और विकास मुंडा शामिल है। एक ही परिवार में तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।