logo

जामताड़ा की 3 होनहार बेटियों का BSF और CISF में चयन, जिले का नाम किया रौशन

fgjumke.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिला अब केवल अपराध की खबरों तक सीमित नहीं रहेगा। मिहिजाम थाना क्षेत्र की तीन होनहार बालिकाओं ने देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में चयनित होकर पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। इस सफलता से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। पियलसोला पंचायत अंतर्गत केलाही गांव की रहने वाली शबनम परवीन का चयन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ), पंजाब में हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।
वहीं, मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के कुर्मीपाड़ा की निवासी संजना कुमारी यादव ने बीएसएफ, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में चयन पाकर क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम किया है। इसके अलावा, मिहिजाम हिल रोड की रहने वाली सोनम कुमारी का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में हुआ है। सोनम की इस सफलता से पूरे मिहिजाम क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

तीनों बालिकाओं की इस उपलब्धि को जामताड़ा जिले के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे जिले की सकारात्मक पहचान मजबूत होगी। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने तीनों चयनित बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इन बेटियों की सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand news updates Jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand news Updates jharkhand News in hindi jamtara news updates jamtara news in hindi latest jamtara news