logo

Accident : बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरा वाहन, 3 युवकों की घटनास्थल पर ही मौ'त, 2 गंभीर रूप से ज'ख्मी

accident.jpg

हजारीबाग: 

हजारीबाग में सड़क दुर्घटना हुई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोग बारात लेकर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी पुल से नीचे आ गिरी। दुर्घटना में 3 युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गई। 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। 

सेवानो नदी के पास हुआ हादसा
घटना हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक चंदा बोंगा के सेवानो नदी के पास घटी। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन युवकों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले गये। वहां चिकित्सकों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया वहीं 2 युवकों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया। 

वाहन की रफ्तार काफी ज्यादा थी
आरंभिक जांच के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। देर रात गाड़ी बेकाबू होकर पुल पर बने पोल से टकराई और नदी में जा गिरी। भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।